गांवों पर ही खर्च हो देश के विकास का 70 प्रतिशत वजट:अशोक जादौन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से प्रधानों को विधायक व सांसदों की तरह ही वेतन व भत्ता देना व विकास का 70 वर्षीय वजट गाँवो में खर्च किये जाने की भी मांग रखी है| इस दौरान उन्होंने धन्सुआ के प्रधान सुरजीत वर्मा को संगठन का कानपुर मंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया|
फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी स्थित ग्राम प्रधान सुरजीत वर्मा के कार्यालय पर पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि गाँधी ने स्वराज का सपना देखा था| अब सरकार स्मार्ट सिटी बनाये जाने की बात करती है| पहले गाँव को स्मार्ट बनाये जाने की व्यवस्था करे| यह तभी सम्भव होगा जव विकास का 70 प्रतिशत वजट गाँव में लगाया जाये|
उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधायक व सांसदों को वेतन व भत्ते मिलते है उसी तरह से प्रधान भी जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है उसे भी वेतन भत्ता मिलना चाहिए| उन्होंने आरोप लगाया की सरकार प्रधानो के हक को हजम कर रही है| इस दौरान विकास खंड बढ़पुर के ग्राम प्रधान सुरजीत वर्मा को संगठन का कानपुर मंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया| इस दौरान ग्राम प्रधान विजाधरपुर ओपी सक्सेना आदि रहे|