गरीब परिवार को विजय नें दी आर्थिक मदद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीते तीन दिन पूर्व ट्रक की टक्कर से फल विक्रेता की मौत हो गयी थी| जिससे उसके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया| मृतक के परिवार का दर्द समझ सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने उनके घर पंहुच आर्थिक मदद कर उनके आंसू पोंछे जो चर्चा का विषय बना है| जबकि सत्ता का कोई भी व्यक्ति उनके परिवार के पास झाकने तक नही गया|
दरअसल बीते 19 जुलाई की रात कोतवाली क्षेत्र के आवाद नगर कुटरा निवासी 45 वर्षीय वीरपाल राजपूत पुत्र लाला राम जिला जेल चौराहे पर फल की ठेली लगाता था| बीती रात लगभग 10 बजे वह अपनी ठेली लेकर घर जा रहा था| जिला जेल चौराहे के निकट कानपुर मार्ग पर पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जिससे परिवार में आमदनी का जरिया खत्म हो गया| परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा ही साथ ही साथ परिवार के पेट पालने का संकट भी गहरा गया|
मृतक के परिवार के दर्द को जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने समझा और मृतक के घर पंहुचे| उन्होंने मृतक वीरपाल की पत्नी कांति देवी के साथ ही उनके परिजनों को सांत्वना दी| इसके साथ ही कांति देवी को पचास हजार की नकद धनराशि मदद के रूप में दी| मृतक की एक पुत्री पिंकी का विवाह कर चुका था| उसकी दूसरी पुत्री नीलू के हाथ पीले होने है| उन्होंने उसके विवाह में भी पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया| विजय यादव के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है|