गरीब के आशियाने में दबंगो ने लगायी आग,नकदी सामान जला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) दबंगो ने गरीब के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता के साथ ही घर में आग लगा दी| जिससे उसका आशियाना जल गया| वही महिलाओं ने मारपीट करने और कुंडल लूट लेनें का आरोप लगाया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मेरापुर निवासी नेकराम पुत्र सतीश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को फतेहगढ़ न्यायालय गये थे| घर पर उनके पुत्र अंकित एवं अजय व पुत्रबधू रीना व माया थी| बेटे बाजार में चाट की दुकान लगाने चले गये| घर पर पुत्रबधू अकेली थी|आरोप है कि उसी समय गाँव के कुछ दबंग युवक आ गये| उन्होंने घर में पुत्रबधू आदि पर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी| इसके साथ ही रीना के कुंडल नोच लिये|वही घर में आग भी लगा दी|
आग लगने से घर में रखे 55 हजार रूपये के साथ ही अन्य सामन भी जलकर राख हो गया| बताया जा रहा है घटना के पीछे भूमिविवाद का मामला है| बीते दिन ही नेकराम ने झोपड़ी के निकट ही नीब भरी थी| जिसके बाद दबंगो ने आग लगा दी|
थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर नही आयी है|आग लगाने की बात गलत है| जाँच की जा रही है|