गरीबों को राशन दिलाने में बेअसर मंत्री का पत्र!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) योगी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पत्र लिखने के बाद भी अभी तक पीड़ित को न्याय नही मिल सका है| जिससे फरियादी आहत है|
विकास खंड के ग्राम हुसैनपुर राजपुर के ग्रामीणों ने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से भेट कर शिकायत की थी| ग्रामीणों ने शिकायत में कहा कि उचित दर विक्रेता सोनपाल दबंग किस्म का है वह दारू पीता है जो लाभार्थी उनके यहां राशन लेने जाता है उन लोगों को वह नशे में गाली-गलौज करता है और भगा देता है| जिस पर मंत्री ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा की ग्रामीणों को राहत दी जाये| पत्र लेकर भाजपा संगठन सदस्य राजपुर हुसैनपुर के आदेश कुमार ने डीएम मोनिका रानी से मिलकर इस संबंध में जानकारी दी| डीएम मोनिका रानी ने 3 दिन का समय कार्यवाही कराने के लिये माँगा| लेकिन पांच दिन का समय गुजर जाने के बाद मंत्री का पत्र गरीबों को राशन दिलाने में कारगर साबित नही हुआ|
एसडीएम रमेश चन्द्र यादव ने बताया की प्रकरण उनके संज्ञान में है| पूर्ति निरीक्षक ने अभी रिपोर्ट नही भेजी है| रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी |