गणेश विसर्जन यात्रा में फायरिंग,महिला सहित चार जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:गणपति विसर्जन यात्रा के दोरान हुए विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जख्मी लोगों को उपचार हेतु भेजा|
पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के लाख प्रयास के बाद भी अपराधी अपने को कमजोर समझने के लिये तैयार नही है| शहर कोतवाली के पक्का पुल हनुमान मन्दिर में गणपति की स्थापना की गयी थी| जिसके चलते सोमबार को उसका विसर्जन यात्रा निकली| यात्रा में मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी उमेश वाथम पुत्र सीताराम, उमेश वाथम पुत्र राजू वाथम व गुड्डू यादव पुत्र सुभाष यादव शामिल थे| उसी दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी| जिससे गोली तीनो के साथ ही साथ उधर से गुजर रही महिला प्रीती यादव पत्नी संतोष यादव निवासी नाला सिम्त सुमाल के भी लग गयी| महिला सहित चार लोगों के गोली लगने से भगदड़ मच गयी|
घटना की सूचना पर घायलों को उपचार हेतु भेजा गया| घायल महिला को आईटीआई ठंडी सड़क स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया| वही अन्य घायलों को डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में भर्ती किया गया| घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व पुलिस फ़ोर्स अस्पताल पंहुची और जाँच पड़ताल की| घटना के पीछे पुराना विवाद माना जा रहा है|
एएसपी ने बताया कि किसी ने तमंचे से एक फायर किया उसी एक गोली से ही चारों जख्मी हो गये| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|