गणतंत्र दिवस पर दिखी शक्ति व संस्‍कृति की झलक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फ़र्रुख़ाबाद: देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पुलिस लाइन मैदान पर अपनी शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और विविधताओं का प्रदर्शन कर रहा है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सुबह करीब 9 बजे जिला मुख्यालय पर झंडा फहराया| उसके बाद पुलिस लाइन में भी झंडा रोहण किया गया| गणतंत्र दिवस की परेड देख दर्शको बोले जय हिन्द| गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए नगर सहित आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे|
जिलाधिकारी मोनिका रानी,पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने पुलिस लाइनं मैदान में पंहुच कर झंडा रोहण किया| जिससे बाद ग्राउंड में परेड निकाली गयी| परेड में सबसे पहले फायरिंग के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी| इसके बाद चीता मोबाइल की कई टुकड़ी परेड में निकाली गयी| पुलिस रेडियो शाखा, स्वाट टीम, बज्र बाहन, फायर पुलिस, 108 एम्बुलेंस आदि कोई झांकी दिखाई गयी| जिलाधिकारी ने सफेद कबूतर उड़ाकर गुब्बारे भी छोड़े| कार्यक्रम में स्कूली बच्चो ने भी जमकर डांस किया| कुछ को सम्मानित भी किया गया| सीओ सिटी शरद चंद्र शर्मा ने परेड की कमांड की| गणतंत्र दिवस की परेड में जनपद की शक्ति व् संस्कृति साफ़ नजर आयी| अपने फर्ज को ठीक से अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया|
जिलाधिकारी ने कहा कि देश, प्रदेश व जिला जलातार शिक्षा, स्वास्थ्य,विधुत, कानून व्यवस्था में सुधार ला रहा है| शासन लगातार कल्याणकारी योजना चला रहा है| इस लिये हम जिस पद पर भी रहे उस पद का अच्छे से निर्वाहन करे| एसपी ने सभी को शपथ दिलाई| इस दौरान जिला जज,एएसपी त्रिभुवन सिंह,विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, संजीब मिश्रा बॉबी,सीडीओ अपूर्व दुबे आदि लोग मौजूद रहे|