गंगा का पानी घरो में हुआ दाखिल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) क्षेत्रके कई गाँव इस समय गंगा की चपेट में है| गंगा का पानी घरो में घुसने से ग्रामीणों को सड़क व छतो के साथ ही साथ मचानो रात गुजारनी पड़ रही है|

विकास खंड के चाचूपुर,जमापुर,भुडनपुर गाँवो सहित लगभग आधा दर्जन गाँवो में बढ़ का पानी घुस गया| जिससे ग्रामीणों की दिनचर्चा प्रभावित हो गयी है| लोग अपने घरो के बाहर मचान बनाकर समय काट रहे है| ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सरकारी सहायता के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा| भुडनपुर की महिला आरती पत्नी मुन्ना सिंह ने बताया कि बीती देर रात अचानक पानी घरो में घुस गया| लगभग दर्जनों घर पानी भर जाने से बाढ़ की चपेट में है |

ग्रामीणों में बाढ़ के साथ ही साथ आक्रोश भी बढ़ रहा है| उनके घरो में पानी भर जाने से उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है|