गंगाघाट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व  श्रृंगीरामपुर घाट पर भक्त कांवर भरने के लिए पंहुचे| जिससे शिवरात्रि पर सोमबार को भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जायेगा|
महाशिवरात्रि पर भोर से ही मंदिरों में भक्तों के स्वर गुजेंगे और दूध, दही, घी, बूरा, वेल-पत्र और धतूरा आदि से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जायेगा|इसी के चलते कांवरियों का बड़ी संख्या रविवार को देखने को मिली| डीजे पर बज रहे गीतों पर भक्त जमकर झूमे। जलभरकर जाते हुए भक्तों को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रजीपुर-छिबरामऊ मार्ग पर सिंगुरापुर कोटिया के ग्रामीणों के साथ प्रधान दिलशाद हुसैन ने अपना तम्बू लगा लिया है| जिसमे कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी है|