खोखे में आग लगने से हजारों का सामान जला

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) खोखे में आग लगने से लगभग एक लाख रूपये का खोखे में रखा सामान जल गया| सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नही पंहुची| जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया|

कस्बे में राजेपुर व्लाक के निकट त्रिलोकी का खोखा रखा है| जिसमे वह जनरल स्टोर व सिलाई का सामान रखते है| सुबह लगभग 5 बजे दुकान में अचानक आग लग गयी| खोखा धूं-धूं कर जलने लगा| मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने त्रिलोकी को सुचना दी और आग को बाल्टी से पानी डालकर बुझाया| ग्रामीणों का कहना है कि दमकल को सूचना दी गयी थी| उसके बाद भी दमकल नही पंहुची| त्रिलोकी ने बताया कि उसका लगभग एक लाख रूपये का सामान जला है|