खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी गिरजा देवी कालेज अब्बल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) गिरजादेवी कालेज में दूसरे दिन भी रोमाँचक मुकबला हुआ| देखने वाले के साथ ही दर्शक छात्र-छात्राओं की संख्या भी ठीक-ठाक रही| प्रतियोगिता का कल समापन किया जायेगा|
ग्राम सकबाई स्थित गिरजा देवी डिग्री कालेज में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता चल रही है| जिसमे क्षेत्र के 14 विधालय के छात्र-छात्रा हिस्सा ले रही है| दूसरे दिन आयोजित हुई प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग खो-खो में गिरजादेवी कालेज ने 11 बिंदियों से विजय हासिल की| वही महिला वर्ग में भी इसी कालेज का दबदबा रहा| छात्राओं ने यह प्रतियोगिता 6 बिन्दुओं से जीत ली| लम्बी कूद चौ० पंचम सिंह महाविधालय की छात्रा संध्या राजपूत ने अपने नाम कर ली|
पुरुष वर्ग लम्बी कूद में जीत गिरजा देवी कालेज के छात्र सत्यवीर यादव ने अपने नाम की| कबड्डी महिला वर्ग डॉ०ओम प्रकाश कालेज अब्बल रहा| पुरुष कबड्डी में मेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद ने बाजी मार ली| बालीबाल पुरुष वर्ग में भी गिरजा देवी डिग्री कालेज सकबाई ने ही बाजी मारी|