खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन गिरजा देवी का दबदबा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) क्षेत्र के सकबाई स्थित गिरजादेवी डिग्री कालेज में करायी गयी 14 कालेजों की खेलकूद प्रतियोगिता में गिरजादेवी कालेज का दबदबा बना रहा| प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी|
शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता में का शुभारम्भ पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सतीश दीक्षित,डॉ० अनार सिंह ,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव,सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की खेल से मन और तन दोनों ही प्रसन्न होते है| सभी को खेल के प्रति रूचि रखनी चाहिए| इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई| इस दौरान छात्राओं ने सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी पेश किये| सामूहिक स्वागत गीत भी गया गया|
जिसमे जनपद के 14 विधालयों के छात्र-छात्राओं में हिस्सा लिया| जिसमे प्रथम दिन हुये खेल कूद में गिरजादेवी कालेज का ही दबदबा रहा| प्रथम दिन आयोजित हुई प्रतियोगिता में खो-खो बालक वर्ग में व लम्बी कूद बालक वर्ग में गिरजादेवी डिग्री कालेज का दबदबा कायम रहा| लम्बी कूद में पंचम सिंह डिग्री कालेज की छात्रा ने बाजी मारी|
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ होने के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला| प्रथम दिन खो-खो, लम्बी कूद, कबड्डी का आयोजन किया गया| शनिवार को फ़ुटबाल, ऊंची कूद आदि का आयोजन किया जायेगा| वही खो-खो और कबड्डी का फाइनल होगा| कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ० ज्योति कुशवाह ने किया| निर्णायक की भूमिका विकास यादव, योगेश आदि ने की|
इस दौरान अनिल मिश्रा,आलोक दीक्षित आदि रहे| रिंकू अग्निहोत्री, शिब्बू यादव, पंकज चौधरी ने व्यवस्था देखी |