खुशहाल जीवन जीने की तमन्ना लिये रिहा हुए 30 और कैदी

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:मंगलवार का दिन सेन्ट्रल जेल में सालों से कैद 30 बंदियों के लिए खुशियां लेकर आया। शासन से मिले निर्देशों के बाद मंगलवार को उम्रकैद की सजा काट रहे 30 कैदियों को रिहा किया गया। बाहर निकलकर वह अब नई जिन्दगी का प्रण लेकर जीवन की डगर पर आगे बढ़ गये|
बीते सोमबार को 35 बंदियों को सेन्ट्रल जेल से रिहा किया गया था| जिसके बाद मंगलबार को लगभग दोपहर 30 अन्य बन्दियों को जब बताया गया की उनको आजाद किया जा रहा है| तो ख़ुशी के कारण उनके कदम जेल के मुख्य द्वार तक आने तक कई जगह लडखडा गये| कई की बुजुर्ग हो चली आँखों में जीवन जीने की नई रोशनी आ गयी|
पहले सभी से कागजी कार्यवाही पूरी करायी गयी| जिसके बाद जेल का फाटक खुला और उन्हें बाहर की हबा खाने को मिली| चेहरे पर झुर्रियां लेकिन दिन में नई उम्मीद लिए रिहा बंदी अपने परिजनों के साथ अपने घरों को लौट गये| इस दौरान जनपद हरदोई के 12,जालौन के 1,कासगंज का एक,उन्नाव के सात,फर्रुखाबाद के दो,कानपुर नगर के दो,एटा के तीन व मैनपुरी जनपद का एक बंदी रिहा किया गया|
सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि पहले चरण में 35 व दूसरे चरण में मंगलवार को 30 बंदी रिहा किये गये| कुल लगभग 200 बंदियों को रिहा किया जाना है| जैसे-जैसे आदेश आते जायेंगे वैसे वैसे रिहाई होती रहेगी|