खुलासा:गौसदन में गायों को लाल मिर्ची मिलाकर खिलाया जा रहा था चारा!

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद:गाय और गंगा की सरकार में गायों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है| उनका हक है पेट भर चारा वह भी जिला प्रशासन और पालिका की मिली भगत से उन तक नही पंहुच रहा है| बुधवार को जेएनआई टीम ने जब गौसदन का उस समय दौरा किया जिस समय गायों को भूसा डाला जाता है| तो पालिका का एक अमानवीय चेहरा सामने आया| जिस दाने को गायों को डालने के लिये लाया गया था उसमे लाल मिर्च भी मिलायी गयी थी| जिससे गाय भूसा नही खा पा रही थी| पालिका के कर्मियों और नगर पालिका का यह भी एक चेहरा होगा की वह गायों को चारें में लाल मिर्च खिलाएं| अभी तक पालिका जो कार्यवाही की है वह ऊठ के मुंह में जीरा साबित हुई|
बुधवार को फिर के गाय की हालत खराब हो गयी| जिसकी खबर मिलने पर जेएनआई टीम गौसदन पंहुची| उस दौरान गौसदन की गायों को सूखा भूसा ही डाला गया था| जब कर्मियों ने मीडिया को देखकर पालिका द्वारा भेजा गया दाना गायों को डाला तो उसमे लाल मिर्च मिली हुई निकली| जिससे हड़कम्प मच गया| सर्वोदय मंडल के लक्ष्मण सिंह भी आ गये| उन्होने दाना मुंह में डालकर देखा और मिर्ची होने की पुष्टि की| गौसन कर्मियों ने माना की दाना में मिर्ची मिली हुई है| उसी दौरान गौसंदन की गायों के चारे की व्यवस्था देख रहे सफाई नायक विनय कुमार भी गौसदन आ गये| उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा की किसी तरह से लाल मिर्च मिल गयी है| नया दाना आ रहा है| जब पालिका की गाड़ी से दूसरी बोरी दाना गायों और नंदी के लिए आया तो उसे खोलकर देखा गया तो उसमे भी मिर्ची मिली पायी गयी| जिस पर पालिका कर्मी बगलें झाँकने लगे| वही दाने के नाम पर केबल चावल की भूसी आयी|
मामले की जानकारी एसडीएम सदर व ईओ नगर पालिका अमित असेरी को हुई तो उन्होंने फोन कर पालिका कर्मी की क्लास लगा दी| जिसके बाद दाना वापस कर दिया गया| वही कुछ सामजिक लोग अपने पास से दाना लेकर गायों को खिलानें पंहुचे तो गायों से बड़े चाव से चारा खाया|गौसदन में चर्चा तेज थी की पालिका लाल मिर्च इस लिये दाने में मिलाती है की जिससे गायें चारा कम खायें और उनकी मौत लगातार होती रहे| अब पालिका अपनी सफाई देने में लगी है| लेकिन आज के मामले से साफ़ हो गया की गायें चारा क्यों नही खा रहीं है|
भूख में गायें खा रही पेड़ों की छाल
कई दोनों से चारा पेटभर ना मिलने से गाय व नंदी गौसदन में खड़े पेंड़ो की छाल नोच-नोच कर खा रहे है| जिससे कई पेंड नीचे-नीचे गायों ने खा लिये| लेकिन उनकी पेट की आग अभी तक बुझ नही पा रही है|
सप्रेम भेट में दी गायों को खाली नादें कर रही चारे का इंतजार
बीते लगभग तीन दिन पूर्व जेएनआई की खबर के बाद पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल ने गौसदन में सीमेंट की कई नाद रखा दी थी| लेकिन उसमे ना ही पानी भरा गया ना ही भूसा| तीन दिन तक वह इस लिये खाली रखी रही की उसमे पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल का प्रचार लिखा जाना था| बुधवार को भी पेंटर उनमे मनोज अग्रवाल का नाम लिखने में लगा रहा| गाय इधर उधर टहलती रही|
एसडीएम सदर अमित असेरी ने बताया की दाना वापस करा दिया गया है| पालिका कर्मी की फटकार लगा दी गयी है| जाँच करायी जा रही है|