खास खबर:बदहाली का शिकार पांचाल नगरी का श्रीराम मन्दिर !

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:पूरा जनपद इस समय राम मय है| जगह-जगह रामलीला का मंचन हो रहा है| रंगीन लाइटो से पूरा नगर जगमगाने के लिये लाखों रूपये खर्च होंगे| यह हिन्दू धर्म की अटूट श्रद्धा व आस्था रखने वालों का प्रतीक है| वही राजनीति में जब राम की बात आती है तो हर व्यक्ति का नजरिया अयोध्या की तरफ पंहुच जाता है| अयोध्या राममन्दिर को लेकर सरकारें बनती है और बिगड़ जाती है| आज तो सत्ताधारी पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता से लेकर बड़े से बड़े पदाधिकारी की जुबान पर एक ही नारा जय श्रीराम का गूंज रहा है| लेंकिन इसके बाद भी क्या आपको पता है की नगर के एक मन्दिर में भगवान श्रीराम व जानकी बदहाली का शिकार है| यंहा तक की उनके ऊपर की छत भी ना जाने कब मन्दिर का साथ छोड़ दे पता नही| लेकिन मन्दिर की इस दुर्दशा को देखने वाला कोई नही|
जानकारों की माने तो लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व नगर में लाला प्रयाग दास रस्तोगी का सिक्का चलता था| उन्हें ठीक ठाक रहीसों में गिना जाता था| वह अपनी पत्नी रामदुलारी के साथ ख़ुशी के साथ जीवन-यापन कर रहे थे| उन्हें दुःख था तो केबल एक की उन्हें कभी सन्तान का सुख नही मिल पाया| आखिर कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी पत्नी रामदुलारी के नाम से चौक के निकट मुख्य मार्ग पर एक श्रीराम के मन्दिर का निर्माण कराया| जिसमे श्रीराम,सीता व लक्ष्मण की मूर्तियों के साथ ही अष्ट धातु की श्रीकृष्ण व राधा की मूर्ति भी विराजमान की गयी| भीतर से मन्दिर देखने लायक बनाया गया| लेकिन आज मन्दिर की दशा इतनी दयनीय हो गयी है की कब मन्दिर गिर जाये कोई नही जानता| लेकिन मन्दिर ट्रस्ट, जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान आज तक श्री राम व रामदुलारी पर नही दिया|
अपने ही जेबरातों को पहनने के लिये दशकों से इंजतार में भगवान
मिली जानकारी के मुताबिक बीते लगभग दो तीन दशक से भगवान के लाखों के कीमती जेबरात थे उनका अब पता नही है|अब सबाल उठता है तो फिर जेबरात कहा गये| मन्दिर के पुजारी गिरजाशंकर ने बताया कि जेबरात कर्ताधर्ताओं के पास है|
कंहाँ जा रहा मन्दिर की दुकान के किराये का पैसा
मन्दिर की जमीन पर बनी दुकानों में वर्षो से दुकानदार रह रहे है| लेकिन उनके किराये का रुपया कहा जा रहा है इसका भी कोई अता-पता नही है| यदि यही रुपया भी मन्दिर में लग जाए तो मन्दिर का जीर्णोद्धार हो जाये| मन्दिर के पुजारी गिरजा शंकर अग्निहोत्री ने बताया की उन्हें किराये के बारे में कोई जानकारी नही है|