खनन कर जा रही ट्रेक्टर ट्राली सीज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) उप जिलाधिकारी अमृतपुर ने मिट्टी खनन कर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया| एसडीएम के ट्राली सीज करने की जानकारी पर हडकम्प मच गया| खनन करने वाले खिसक गये|
थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर जमापुर मोड़ पर उपजिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा| पुलिस के नाक के नीचे मिट्टी का खनन हो रहा था| उपजिलाधिकारी ट्रैक्टर पकड़कर सीज कर दिया| उपजिलाधिकारी ईशान कुमार ने रॉयल्टी नहीं थी खनन अधिकारी को सूचना दी गई| चालक फरार हो गया है|
इसके साथ ही एसडीएम ने राजेपुर धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया| एसडीएम ने केंद्र प्रभारी सावंत कुमार से फोन पर खरीद की जानकारी प्राप्त की| केन्द्र प्रभारी ने बताया कि धान की खरीद प्रारंभ कर दी है| सौं कुंतल 80 किलोग्राम चार किसानो का धान खरीदा जा चुका है| एसडीएम ने तराजू चेक किया| केंद्र पर मौजूद कर्मचारी सचिन ने बताया केंद्र प्रभारी के पास दो केन्द्रो का चार्ज है इस कारण यहाॅ मौजूद नही|