कड़ाके की ठंड में पालिकाध्यक्ष से अलाव की मांग

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद: बाईट कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आम आदमी को निजात मिले इसके लिये युवा पक्कापुल व्यापार मंडल ने अलाव की मांग पालिकाध्यक्ष से की है| वही कुछ जगह पर कूड़े दान भी मांगे है| पालिकाध्यक्ष ने समस्या का जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया है |
युवा पक्कापुल उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को ज्ञापन सौपा| जिसमे उन्होंने कुचिया सब्जी मंडी नुक्कड़ पर कूड़ादान वाक्स रखे जाने की मांग की| इसके साथ ही साथ कुचिया के नुक्कड़ पर अलाव रखने की भी मांग नगर पालिका अध्यक्ष से की गयी है|
इस दौरान युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, महामंत्री मयंक त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मंटू मिश्रा आदि रहे|