क्षेत्रीय कार्यशाला से पूर्व भाजयुमो की पूर्ण करें कमेटियां

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित होने जा रही क्षेत्रीय कार्यशाला में आये भाजयुमो कानपुर बुन्देलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को कमेटियां पूर्ण करने के कड़े निर्देश जारी किये है| उन्होंने कहा कि भाजयुमो का प्रतिएक चुनाव में बड़ा योगदान रहता है|
बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 6 जनवरी को होने वाली कार्यशाला को लेकर तैयारी चल रही है| बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुबंशी मुख्य अतिथि होंगे| सभी को क्षेत्रीय कार्याशाला से पूर्व कमेटियां पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है| उन्होंने कहा की भाजयुमों चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाता है| आगामी लोक सभा चुनाव में भाजयुमो की भी हिस्सेदारी रहेगी| क्योंकि युवा मोर्चा की मेहनत से ही केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनी|
एक सबाल के जबाब में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंयक बुंदेला व सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा सीएमओ कार्यालय में जो फर्जी नियुक्ति का मामला पकड़ा गया था वह प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में है| इस पर जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी| उन्होंने साफ़ मानने से इंकार कर दिया की भाजयुमों कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है|
पार्टी से खफा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा क्षेत्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा
प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की| जिसमे कार्यकर्ताओं के दर्द पर मरहम लगाने का काम किया गया| उसी दौरान एक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौप दिया| जिससे माहौल में अचानक बदलाब आ गया| कोई भी नेता इस सम्बन्ध में बोलने को तैयार नही है|
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमन शुक्ला,युवा मोर्चा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला,कन्नौज के जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी,महामंत्री गोपाल राठौर,जिला उपाध्यक्ष पियूष त्रिपाठी,शिवांग रस्तोगी,बढ़पुर मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे,उपाध्यक्ष पंकज पाल,शाहाना बेबी,अमर गुप्ता,पिंटू राठौर आदि रहे|