क्रांति दिवस पर याद किया कांग्रेस का योगदान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी ने क्रांति दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मनाकर उसकी यादो को ताजा किया| साथ ही साथ वर्तमान की बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और बिना बीजेपी का नाम कहा कि देश का एक राजनैतिक दल लोकतंत्र का गला घोट रहा है| जिससे बचाने के लिये हमे संघर्ष करना होगा|

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि आठ अगस्त को बंबई में हुई कांग्रेस की बैठक बैठक में निर्णय लिया गया कि अंग्रेजो से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाये| नौ अगस्त के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ों का नारा दिया था। तब से नौ अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है|

प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, नफीस हुसैन,शुभम तिवारी, रिषभ अग्निहोत्री, संजय राठौर, विकास अग्निहोत्री सोनी दीक्षित पुन्नी शुक्ला आदि मौजूद रहे|