कोतवाली के निरीक्षण में संतुष्ट दिखे एएसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण करने पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक फ़िलहाल संतुष्ट दिखे| उन्होंने हथियारों को चलवाकर चेक किया| इसके साथ ही साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
एएसपी मंगलवार को दोपहर बाद कोतवाली पंहुचे| उन्हें सलामी दी गयी| सलामी देखकर उन्होंने सलामी टीम को पुरस्कार दिलानें की घोषणा की| इसके बाद उन्होंने पुलिस के असलह
आदि चेक किये| उन्होंने पुलिस कर्मियों से पिस्टल खुलावायी| इसके साथ ही एसएसआई देवेन्द्र कुमार गंगवार और प्रभारी निरीक्षक से भी फायर कराया| एसएसआई नें रबड़ गन चलाई और प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह नें पेन गन चलाकर दिखाई|  इसके बाद एएसपी नें कोतवाली के कार्यालय में अभिलेख चेक किये| उन्होंने साफ़-सफाई का विशेष ध्यान देनें को कहा|
एएसपी नें बताया कि निरीक्षण में फिलहाल सब कुछ दुरस्त मिला है| अभिलेख भी ठीक मिले| कुछ साफ़-सफाई के निर्देश दिये गये|