कोटा चयन में प्रधान व सचिव को पीटा, अभिलेख फाडे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) राशन कोटा का मतदान कराकर लौट रहे ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान के साथ दबंगो ने मारपीट कर दी| इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|

थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा में सोमवार को राशन कोटा चयन हेतु मतदान का आयोजन प्राथमिक विधालय के निकट मैदान में किया गया| जिसमे जिला पूर्ति अधिकारी के सामने मतदान हुआ| एक पक्ष से रेनू पत्नी सुशील चौबे व दूसरे पक्ष से गीता पत्नी कौशलेन्द्र पाण्डेय खड़ी थी| मतदान के दौरान रेनू को 757 मत मिले व गीता को 694 मत मिले| रेनू को 63 मतो से जीत हासिल हुई|

जिसके बाद गाँव के सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव व ग्राम गगनी के प्रधान विनोद कुमार के साथ जा रहे थे| तभी जरारी तिराहे पर ग्राम प्रधान पति लल्लन अग्निहोत्री, उनके भाई अवधेश, फेमस पुत्र गजेन्द्र प्रसाद व कौशलेन्द्र पाण्डेय व तीन चार लोग आ गये| उन्होंने सचिव व ग्राम प्रधान गगनी के साथ जमकर मारपीट कर दी| आरोप है कि आरोपियों ने बाइक की चाबी,मोबाइल सरकारी अभिलेख फाड़ दिये| पुलिस ने जाँच शुरू कर दी|

थानाध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि जाँच की जा ही है | जाँच के बाद तहरीर के आधार पर कार्यवाही होगी|