कोआपरेटिव बैंक के रिटायर्ड सचिव व खजांची को सीबीसीआईडी ने भेजा जेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीते तकरीबन आठ वर्ष पूर्व गवन के मामले में जाँच कर रही सीबीसीआईडी ने शुक्रवार को कोआपरेटिव बैंक के रिटायर्ड सचिव व खजांची गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया| जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|
विदित है की बीते वर्ष 2010 में कोऑपरेटिव बैंक के एडीओ सुरेन्द्र सिंह ने 75 हजार गबन का मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे जाँच सीबीसीआईडी को दे दी गयी थी| तकरीबन आठ साल चली लम्बी जाँच के बाद आखिर जाँच में घोटाला 75 हजार का नही बल्कि 3 लाख 75 हजार का निकला| जिसके बाद मुकदमे में वादी एडीओ सुरेन्द्र सिंह को दोषी माना गया| साथ ही साथ कोऑपरेटिव बैंक के रिटायर्ड सचिव रविनाथ सिंह निवासी सलेमपुर राजेपुर व खजांची महेंद्र पाल सिंह निवासी जिठौली राजेपुर के साथ ही इटावा के प्रमु दयाल को जाँच में दोषी पाया गया|
सीबीसीआईडी की टीम ने शुक्रवार को राजेपुर में दबिश दी| दबिश में रविनाथ सिंह व महेंद्र पाल को गिरफ्तार कर उसे फ़तेहगढ़ कोतवाली लाया गया| इसके बाद टीम ने दोनों को न्यायालय में पेश किया| न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया|