कुठला झील में खुले आम चल रहा अबैध खनन का खेल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: कुठला झील जिले की ऐतिहासिक झील है|जिसमे विदेशी पक्षियों का आवागमन होता है| लेकिन बीते कुछ वर्षो से यह झील केबल काली कमाई का जरिया मात्र बन गयी है| जिसमे सरकारी वजट से लेकर अबैध खनन कर काली कमाई का खेल चलता है| मजे की बात यह है की अधिकारी सब जानते हुए भी कार्यवाही नही करते|
जनपद के बदायूं फर्रुखाबाद मार्ग के किनारे स्थित कुठला झील तहसील अमृतपुर के निकट स्थित है| जिसमे इन दिनों अबैध खनन का खेल जोरों पर है| तहसील के कुछ कर्मियों के नाम भी प्रकाश में आये है जो इस काम को अंजाम देनें में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे है| तहसील अमृतपुर में बैठने वाले एक स्टांप विक्रेता का नाम भी स्थानीय ग्रामीणों ने उजागर किया जो अबैध खनन कराता है| दिनदहाड़े खनन का खेल खेलने वाले माफिया बेख़ौफ़ है|सुबह होते ही कई ट्रैक्टर ट्राली आकर खनन में लग जाती है| लेकिन अधिकारी अंजान बने है|
उपजिलाधिकारी अमृतपुर बृजेंद्र कुमार ने बताया अबैध खनन की जाँच कराकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|