किसी अनाड़ी ने तराशी सांसद मुकेश की आगोश में महिला की तस्वीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला से शादी कर ली| आरोप महिला के पति ने लिखित रूप से लगाया है| मगर अब तक महिला सामने नहीं आयी| मामला पुलिस तक पहुंच गया| जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मी के दौरान मुकेश राजपूत पर आरोप लगने के साथ ही फेसबुक और व्हाट्सअप पर मुकेश और महिला की तस्वीर वायरल होने लगी| तस्वीरें सपा खेमे से की जा रही है ये प्रोफाइल बता रही है| जनता को तस्वीरो का सच भी जानने का हक़ है| विश्लेषण पाठक अपने अपने हिसाब से करे|

एक दर्जन तस्वीरो में एक तस्वीर को छोड़ कर कोई तस्वीर आपत्तिजनक नहीं है| जनप्रतिनिधि होने के नाते लोग अपने परिवार में नेताओ को बुलाते है और तस्वीरें परिवार के साथ खिचवाते है इसमें कोई खास बात नजर नहीं आती| एक पेशेवर पत्रकार होने के नाते पिछले १५ वर्षो में मैंने न जाने कितने ऐसे दृश्य कैद किये है और मेरी लाइब्रेरी में आज भी है| टीवी पत्रकारिता के दौर में भी मैंने कभी अपने वीडियो तक नष्ट नहीं किये सैकड़ो की संख्या में आज भी है| कभी दूसरो के परिवार के साथ फोटो खिचाते अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, मनोज अग्रवाल, मुन्नू बाबू छोटे सिंह यादव, विजय सिंह लम्बी फेहरिश्त है| लगभग हर नेता के साथ और उनके महिलाओ और बच्चो के साथ फोटो खींचे| मगर इस घटना को सामान्य ही समझा| अब फोटो में नजरिया और भावना का अहम् रोल होता है| अब मुकेश राजपूत पर लगे आरोप और वायरल हो रही फोटो में क्या है इस पर कोई टिपण्णी तब तक नहीं की जा सकती जब तक महिला सामने नहीं आती और पुलिस जाँच पूरी नहीं हो पाती| अलबत्ता जिस फोटो को आपत्तिजनक रूप में वायरल किया गया वो किसी अनाड़ी फोटोशॉप कारीगर की बेबकूफी जरूर नजर आती है| गौर से देखीये इस फोटो को| मुकेश राजपूत की शर्ट पर दाये कंधे के पास का टुकड़ा किसी घटिया तरह से जोड़ा है साफ़ नजर आता है| वही दूसरी तस्वीर जो महिला व् बच्चो के साथ है उसमे मुकेश राजपूत के दोनों हाथो में कितना अंतर् साफ़ दिख रहा है |