किसान संघ ने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय घेरा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपा और जल्द कार्यवाही की मांग की|
किसान संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पंहुचे और सीएम को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक भानु प्रताप को सौपा| जिसमे उन्होंने कहा की बीते 2014 के चुनाव में पीएम मोदी ने किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था| लेंकिन अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नही हुई| संगठन ने प्रतिएक किसान परिवार को प्रति एकड़ 16 हजार अनुदान दिया जाये| फसल खरीद की उचित मूल्य पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये| खाद की किल्लत को तत्काल दूर किया जाये| सिचाई नलकूपों को विधुत आपूर्ति दिन में निर्वाद रूप से किया जाये| इसके साथ ही आवारा पशुओं के निवास की व्यवस्था कर किसानों को पशुओं से होने वाले नुकसान से निजात मिले|
इस दौरान राकेश कुमार,अनिल कुमार,धर्मवीर सिंह,सुमिलो कुमार,राजीव सिंह,जितेन्द्र कुमार आदि रहे|