किसान यूनियन का डीएम की दहलीज पर प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अपनी विभिन्य मांगो को लेकर किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया| इसके बाद सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल को दिया|
भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य व किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में तकरीबन एक सैकड़ा किसान नेता कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया| इसके बाद सभी ने गले में आलू की माला पहनकर नारेबाजी भी की| यूनियन ने 12 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा| जिसमे किसानो की विभिन्य समस्याओ को उजागर किया गया था|
इस दौरान रामसेवक सक्सेना, गौरब सक्सेना, हरिओम अग्निहोत्री,जगदीश शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे|