किसान बेहाल, नेता जी के बहु,बेटा, भाई मालामाल

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के खिलाफ लोक सभा का चुनाव लड़ चुके सुब्रत पाठक ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि किसानो के दम पर नेता जी ने सपा को बनाया था| लेकिन आज वही प्रदेश का किसान बेहाल है और नेता जी की बहु, बेटा व भाई के साथ पूरे का पूरा खानदान मालामाल हो गया है| हालत यह है की उनकी पुत्रबधू डिम्पल यादव एक माह में डेढ़ करोड़ की साड़ी और जेबरात खरीदती है| यह सब पैसा आया कहा से| बीजेपी की सरकार बनी तो इसकी जांच करायी जायेगी| लेकिन कांग्रेस पर उन्होंने कोई खास चर्चा नही की|

आवास विकास स्थित एक गेस्टहॉउस में आयोजित माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे सुब्रत पाठक ने कहा कि किसान व नौजवान देश का भविष्य है| किसानो के नाम पर मुलायम सिंह यादव नेता बने किसानो के दम पर ही उन्होंने सपा बनायी| उनके बाद अपने पुत्र अखिलेश यादव को प्रदेश का सीएम बनाया| सपा को बनाने वाले नेता जी और नेता जी को बनाने वाला किसान| लेकिन आज उस किसान की प्रदेश में क्या हैसियत है| यह सभी जानते है| वही मुलायम सिंह यादव की बहू सांसद, नाती सांसद, भाई सभी राजनीति के ऊँची कुर्सियों पर बैठे है| लेकिन किसानो की हालत खस्ता है| मुलायम की बहू डिम्पल एक महीने में डेढ़ करोंड की साड़ी और जेबर खरीदती है| उनके पास मुलायम से जादा सम्पत्ति है| ना ही उनके पति अखिलेश यादव कोई कारोबार करते है और ना ही नेता जी| बीजेपी की सरकार बनी तो सम्पत्ति की जाँच होगी|

वही बसपा की सरकार में भी जनता को तहसील में लेखपाल थानों में सिपाही दरोगा लूटेते है| लेकिन इस बार किसानो ने दिल्ली में मोदी की सरकार बनायी| आने वाले 2022 तक देश के किसान और गरीब सपन्न होंगे| बीते वर्षो में मोदी सरकार ने प्रदेश सरकार को वजट दिया लेकिन यूपी सरकार ने जनता के काम में नही लगाया| इस लिये इस बार यूपी के भीतर भी मोदी सरकार बनेगी| जिसके बाद बिना किसी भेदभाव के विकास होगा| उन्होंने सपा और बसपा को आपस में जोड़ते हुये कहा कि प्रदेश में बबुआ और बुआ का खेल चल रहा है| बबुआ ने बुआ के एक फोन पर प्रदेश के सबसे बड़े डकैत नसीमुद्दीन को क्लीन चिट दे दी| दोनों आपसी समझौता करने की तैयारी में है| बबुआ सीधे विदेश से पढ़कर आया और पिता के रहम पर सीएम बन गया|

उन्होंने कहा यदि इसी तरह से सीएम के बेटे सीएम , आईएस का बेटा आईएस , डाक्टर का बेटा डाक्टर बना तो मजदूर का बेटा मजदूर ही बनेगा| उन्होंने कार्यकर्ताओ के द्वारा लायी गयी मिट्टी का तिलक लगाकर सभी को शपथ दिलायी| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, शैलेन्द्र राठौर, चेयरमैंन विजय गुप्ता,शिवांग रस्तोगी, शिवम दुबे, गुंजन अग्निहोत्री, शशांक शेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे|