किसान को कर्जदार बना रही फूलगोभी की फसल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:इस बार फूलगोभी उगाने वाले किसान कर्ज के शिकार हो गए हैं| पिछली बार की अपेक्षा इस बार आधे से भी कम कीमत में वह गोभी की बिक्री कर पा रहे है| जिससे उनका खर्चा तक नहीं निकल पा रहा है| हजारों के घाटे के साथ ही साथ कर्ज का बोझ गोभी किसानों की कमर तोड़ रहा है|
शहर से सटे हैबतपुर गढ़िया ग्राम के निकट बड़े पैमाने पर गोभी की खेती की जा रही है| जेएनआई टीम ने जब जाकर गोभी किसानों से बात की तो उनका दर्द साफ नजर आया| किसान अवनीश,नाहर सिंह व शुभम कुमार आदि ने बताया कि एक बीघा गोभी की फसल करने में लगभग सात हजार का खर्च आता है| जिसमें तीन हजार की लगभग पौध फूलगोभी की लगती है|दो हजार की खाद व पानी में लगते है| इसके बाद गोभी का पैकेट 130 से लेकर 150 रूपये बिक्री होता है| एक पैकेट में तकरीबन 20 से 25 किलो फूल गोभी भरी जाती है
किसानो ने बताया की इस बार फूलगोभी सस्ती होने से उनके ऊपर कर्ज हो गया है| वैसे बात करें तो जनपद नसे गोभी भरकर गोंडा, सुल्तानपुर, गोरखपुर व राजधानी लखनऊ में सप्लाई होती है| इस बार गोभी की डिमांड अधिक ना होने से गोभी के रेट कम हो गये है| जिससे किसान परेशान है| किसानो ने बताया की पिछली वर्ष 200 रूपये तक पैकेट की बिक्री हुई थी| तो किसानो को अच्छी बचत हो गयी थी| कई किसानो ने घाटा होने से खेत में खड़ी गोभी की फसल पर ट्रेक्टर चलवा दिया|