किससे फोन पर बात करने के बाद दरोगा ने खुद को मारी गोली?

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिस समय दरोगा वित्त राज्य मंत्री के इंतजार में खड़ा था उस समय वह किसी से फोन पर बात कर रहा था| बात करने के दौरान ही उसने खुद को गोली मार ली| पुलिस दरोगा के मोबाइल के सहारे ही घटना की वजह को तलाशने का प्रयास कर रही है| लेकिन अभी पुलिस किसी नतीजे पर नही पंहुची|
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दरोगा तार बाबू बीते 21 मार्च 2018 को जनपद कानपुर नगर के चौबेपुर थाने से लाइन हाजिर हुये थे| इसके बाद 5 मई 2018 को बीमारी के चलते वह बेड रेस्ट पर चले गये| निर्धारित समय पर ना आने के चलते 15 मई को उन्हें अनुपस्थिति कर दिये गये| जिसके बाद लगभग चार महीने तक दिमागी समस्या को लेकर इलाज चलता रहा| 21 सितम्बर 2018 को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा दी| जंहा से तीन दिन के बाद 24 सितम्बर को कानपुर नगर से फतेहगढ़ के लिये रवानगी कर दी गयी|
29 सितम्बर को ही दरोगा ने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में आमद करायी थी| बीती रात उसे कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात किया गया था| घटना की सूचना मिलने पर एसपी संतोष मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर व सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी मौके पर आ गये| एसपी ने मृतक के पुत्र कमल से वार्ता की|
एसपी ने जेएनआई को बताया कि फ़िलहाल घटना के पीछे परिवारिक समस्या लग रही है| मृतक के मोबाइलों को खंगालने का कार्य पुलिस कर रही है| मोबाइल से भी कई महत्वपूर्ण बिंदु निकल सकते है| जाँच की जा रही है| परिजनों के आने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा| मोबाइल से किस से बात कर रहे थे इसकी भी जाँच की जा रही है|
वर्ष 1983 बैच में सिपाही के पद पर भर्ती हुये थे दरोगा तारबाबू
मृतक दरोगा तार बाबू बीते 1983 के बैच में सिपाही के पद से भर्ती हुआ था| इसके बाद वह 2007 में दरोगा के पद पर प्रोन्नत हो गये थे|