किशोर ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद)किशोर ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मौके पर भीड़ लग गयी| परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नही दी|

थाना क्षेत्र के ग्राम अद्दूपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर शनिवार दोपहर अपने ही घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था| जिससे आक्रोशित होकर किशोर घर से निकल गया| युवक ने गांव के निकट स्थित खेतों में खड़े एक आम के पेड़ से फांसी लगा ली| परिजनों ने किशोर को तलाशना शुरू किया तो वह आम के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला| परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतार उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गये| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक दिल्ली में रहकर एक प्राइबेट कंपनी में कर्मचारी था और कुछ दिन पूर्ब ही घर आया था