काशीराम कालोनी में जलभराव से बढ़ा मच्छरों व साँपों का प्रकोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: काशीराम कालोनी ने बीते दिनों दिनों बाढ का पानी आ जाने से वाशिंदों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| जल निकासी की कोई प्रबंध ना होने से अब मच्छरों का प्रकोप अचानक बढ़ गया है| वही सांप आदि जहरीले कीड़े लोगों के घरों में धुसकर शरण ले रहे है| जिससे लोगों को जान का खतरा है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर गढिया में काशीराम कालोनी का निर्माण बसपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने वर्ष 2009 में कराया था | कालोनी में कुल 81 व्लाक है| जिसमे 1296 आवास बने है| वही बीते दिनों गंगा में आयी बाढ़ से पानी तालाब को भरता हुआ कालोनी के घरों में प्रवेश कर गया है| कालोनी का जायजा लेने के लिये जेएनआई टीम जब कालोनी में पंहुची तो हालात बहुत ही खराब दिखे| घरों में पानी भरने से लोगों को निकलना मुश्किल है|
कालोनी के बाशिंदे हिमांशु गुप्ता, देशराज वर्मा, राकेश भारद्वाज, संतोषी कुमारी मिश्रा व ओम प्रकाश आदि ने बताया की पानी घरों में भरने से सबसे बड़ी दिक्कत शौचालयों की आ गयी है| पानी भरने से टैंक फुल हो गये है| जिससे लोग दुसरों के घरों में शौच जाने को मजबूर है| पानी भरने से मच्छर अधिकपैदा हो गये है| पालिका की तरफ से कोई भी इंतजाम नही किया गया है| बिजली भी आँख मिचोली खेल रही है| जिससे लोगों मे बीमारी पनप रही है| इस सम्बन्ध में सभासद रावेश मिश्रा ने जिलाधिकारी से तहसील दिवस में मिलकर शिकायत भी की| उन्होंने बताया कि यदि जल्द ही प्रशासन नही चेता तो आन्दोलन किया जायेगा|
कई लोग कर गये पलायन
जिला प्रशासन द्वारा कोई भी व्यवस्था ना कराये जाने से खफा कई लोग फ़िलहाल अपने मकान बंद करके किसी सुरक्षित जगह रहने चले गये है| वही कई मकानों में दरारें पड़ गयी है| जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है|30 नम्बर व्लाक का छज्जा जर्जर हालत में है| उसके गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है|
नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही उचित व्यवस्था की जायेगी बाशिंदों को हो रही दिक्कतों से जल्द निजात दिलायी जायेगी|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि समस्या गम्भीर है| फ़िलहाल मोबाइल शौचालय कालोनी में भेजे जायेंगे| स्वास्थ्य विभाग की टीम को जल भराव वाले पानी में दवा छिडकने के निर्देश दिये जायेंगे|