कालिंद्री ट्रेन के शौचालय में धमाके से मची भगदड़

FARRUKHABAD NEWS

कानपुर:कानपुर से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस बर्राजपुर स्टेशन पर खड़ी होते ही शौचालय में धमाका हो गया। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलवे पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। धमाके की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि एक बोगी में रखी बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई।अभी तक मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। अधिकारी जांच में जुटे हैं। पुलिस को अभी तक एक बोरी मिली है जिसे कब्जे में ले लिया है। जांच में जुटे अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
एटीएस अफसर मौके पर पहुंच गयी है|डीआरएम पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने जेएनआई को बताया की ट्रेन के पीछे की दूसरी बोगीके शौचालय में धमाका हुआ है| पुलिस टीम जाँच करने के लिए भेजी गयी है| जाँच के बाद ट्रेन रवाना की जायेगी| इसमे कोई घायल नही हुआ है|