कार तालाब में डूबने से एयरपोर्ट मैनेजर व पत्नी की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)अपने भतीजे की शादी में शामिल होने जा रहे एयरपोर्ट मैनेजर व उनकी पत्नी की कार तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे परिवार में कोहराम मच गया| पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम ममापुर निवासी 50 वर्षीय अशोक गंगवार अपनी पत्नी 45 वर्षीय रानी गंगवार के साथ कार से अपने गाँव आ रहे थे| तभी थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम उलियापुर के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जाकर डूब गयी| पीछे से आ रहे बाइक सबार ने कार को तालाब में डूबते हुए देखा| तो उसने जोर से आवाज लगा दी| जिससे आस-पास के ग्रामीण मौके पर आ गये| ग्रामीणों की मदद से दम्पत्ति को कार से बाहर किया गया| 108 एम्बुलेंस उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जंहा ईएमटी विजय वर्मा ने दोनों को दोपहर 2:50 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ डॉ० राजकिशोर ने अशोक गंगवार को मृत घोषित कर दिया| जबकि उनकी पत्नी रानी को हालत गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया|
लेकिन परिजन उन्हें लेकर उपचार हेतु ले जा रहे थे की उनकी भी रास्ते में मौत हो गयी| परिजन उनका भी शव लेकर लोहिया अस्पताल आ गये| एक साथ दोनों की मौत होने से कोहराम मच गया| घटना की सूचना पर विधायक कायमगंज अमर सिंह खटिक, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक अशोक का पुत्र आदित्य दिल्ली में एयरपोर्ट में ही नौकरी करता है| जबकि पुत्री स्वेता दिल्ली में चिकित्सक है| मृतक अशोक का आवास दिल्ली हुन्डा सिटी में है| जंहा बेटे-बेटी रह रहे थे| अशोक अपनी पत्नी रानी के साथ लखनऊ में ही रहकर नौकरी कर रहे रहे थे| वह वर्तमान में लखनऊ एयरपोर्ट पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे| उनके भतीजे विकास गंगवार का 19 नवंबर को विवाह था| जिसमे शामिल होने के लिए अशोक जा रहे थे|
आवास विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचे और शवों के पंचनामें की कार्यवाही शुरू की|

Comments are closed.