कांग्रेस राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करेगी आयोजित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद: आगामी 25 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करेगी| जिसकी तैयारी बैठक का आयोजन कर रणनीति बनायी गयी|

नगर के गंगानगर कालोनी स्थित एक विद्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप  पंहुचे प्रदेश सचिव विक्रम पाण्डेय नें कहा कि आगामी 25 अगस्त को जनपद स्तर पर राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा| उन्होंने कहा भाजपा इतिहास को तोड़ कर युवाओं के आगे पेश कर रही है| जिससे देश की  पीढ़ी गुमराह हो रही है| साबरकर जैसे लोगों को महिमामंडित किया जा रहा है| युवा पीढ़ी को सही जानकारी देने के लिए सभी को आगे आना होगा|

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम
तिवारी आदि ने विचार रखे| संचालन राजेन्द्र नारायन मिश्रा नें किया| अनुपमा शर्मा, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, विन्दे अग्निहोत्री, आशुतोष शर्मा आदि रहे|