कांग्रेस मंहगाई के विरोध में बंद करायेगी बाजार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आगामी 10 सितंबर को ‘भारत बंद’ बुलाया है पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे ‘भारत बंद’ का समर्थन करें| कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया ‘भारत बंद’ सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो.
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने बताया कि मंहगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है| पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं| हर कोई परेशान है|.जिसके विरोध में सोमबार को 10 सितंबर को भारत बंद के तहत बाजार बंद किया जायेगा| यह आन्दोलन सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा ताकि जनता को दिक्कत नहीं हो|
जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, शुभम तिवारी आदि कांग्रेसियों ने रविवार को बाजार में व्यापारियों से बात कर सोमबार को बाजार बंद करने के लिये सहयोग माँगा है|