कांग्रेसियों ने मिठाई बाँट चलाई आतिशबाजी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:देश के पांच राज्यों में चल रही विधानसभा चुनाव में मतगणना में कांग्रेस की सरकार पांचो राज्यों में बनते देख कांग्रेसी अपने आप को रोंक नही पाए| उन्होंने आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया| उनकी जीत की खुमारी साफ़ दिख रही थी|
शहर के चौक पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में एकत्रित हुए| कांग्रेसी पूरे जोश और जीत के जूनून में दिख रहे थे| पहले उन्होंने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी चलायी| इसके बाद उत्साहित कांग्रेस के नेताओं ने लड्डू खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी| कांग्रेस नेताओं ने कहा की आज की जीत आगामी लोकसभा चुनाव में अपना असर डालेगी|
कांग्रेसियों ने कहा की कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले और बीजेपी के अच्छे दिन जाने वाले है| जनता अब जागरूक हो गयी है| उसने बीते चार साल की मोदी सरकार और प्रदेश में बीजेपी की सरकार का उत्पीडन झेलने का बाद जनता ने यह जबाब दिया है| आगामी 2019 में भी जनता इससे भी बड़ा बदलाव लेकर आयेगी|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पुन्नी शुक्ला,राकेश सागर,बसीमुज्मा खां,अरुण अग्निहोत्री आदि रहे|