कांग्रेस ने भी पीड़ित से भेट कर टीआई को कोसा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: यातायात प्रभारी के द्वारा इस्त्री करने वाले दुकानदार प्रदीप के साथ मारपीट के मामले में सियासी गर्माहट बढती ही जा रही है| अब कांग्रेस भी इस मामले में कूद पड़ी| कांग्रेस नेताओं ने भी पीड़ित से भेट कर हकीकत परखी और आगे की रणनीति तय की|
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी (एडवोकेट) अपने कई पदाधिकारियों के साथ पीड़ित दुकानदार से भेट करने पंहुचे| पीड़ित ने अपनी आपबीती बतायी| जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस निरंकुश हो गयी है|
रोज लग रहे शहर में जाम से जनता परेशान है| यातायात पुलिस नगर में लगने वाले जाम से जनता को निजात नही दिला पा रही है| उल्टा गरीब का उत्पीडन करने में लगी है| जिले में यातायात पुलिस के द्वारा जो कराया जा रहा है वह किसी से छुपा नही है| कांग्रेस इस घटना की निंदा करती है| जल्द जिले की यातायात पुलिस के कृत्यों के खिलाफ अभियान चलेगा| आलाधिकारियों को टीआई देवेश पर कार्यवाही करनी चाहिए|
जिलाध्यक्ष ने भी पीड़ित की आर्थिक मदद कर पुन: अपना रोजगार करने की व्यवस्था में सहयोग दिया|