कांग्रेस नें देश को दिया आतंकवाद और भ्रष्टाचार

FARRUKHABAD NEWS Politics-BJP Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद: भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का समापन सत्र संपन्न हुआ| जिसमे  भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया| भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को केबल आतंकवाद और भ्रष्टाचार ही दिया| जबकि भाजपा देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रही है|
नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में समापन सत्र शिविर मेंमुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह पंहुची| उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कदम उठाए हैं सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को अधिकार दिए गए कार्यकर्ता अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए हमारा लक्ष्य है भारत सशक्त और समृद्ध हो ताकि पूरे विश्व में भारत की एक विशेष पहचान हो और यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है|
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा संगठन कार्यकर्ताओं के प्रवास से आपसी सामंजस्य पैदा हुआ इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा संगठन एक परिवार का ही रूप होता है| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत आदि ने अपने विचार रखे| संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया । प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी विजय गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, भास्कर दत्त द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|