कांग्रेसियों ने दी शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही उनके राजनैतिक जीवन पर विचार व्यक्त किये गये|
शहर के बढ़पुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली के सीएम रहते समय शीला दीक्षित ने मैट्रो सेवा की सुविधा देते हुए दिल्ली के लोगों को जाम व प्रदूषण से निजात दिलाने का काम किया। वहीं उन्होंने दिल्ली के लिए कई विकास कार्य किए। वे एक कुशल राजनेता के रूप में अपनी पहचान रखती थी। उनका निधन पार्टी के लिए यह अपूर्णीय क्षति है।
इस दौरान मृत्युंजय शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, जीतू मिश्रा, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, डालचंद कठेरिया, अरुण अग्निहोत्री, डॉ० पीएन सक्सेना, मोहित शुक्ला व इरफान आदि रहे|