कल होगा बार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिये बुधवार को मतदान कराये जाने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| पहले मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी उसके बाद मतगणना परिणाम घोषित होने तक होगी|
चुनाव अधिकारी डॉ० अनुपम दुबे, दीपक द्विवेदी व शिव प्रताप सिंह ने जारी पत्र में बताया है कि 19 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा| इसके बाद 5:30 बजे से परिणाम घोषित होने तक मतगणना होगी| चुनाव अधिकारी ने बार के सभी सदस्यों को अपने निर्धारित गणवेश में आने को कहा है| इसके साथ ही प्रत्येक मतदाता को बार कौसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी मूल परिचय पत्र या मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है| इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों ने चुनाव के दौरान कचेहरी के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लगाये जाने को पत्र भी दिया है|
सीओ सिटी रामलखन सिंह सरोज ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त रखी जायेगी| चुनाव समिति से वार्ता कर जंहा उचित होगा वहां पुलिस सुरक्षा दी जायेगी|