किसके सिर पर ताज, कुछ घंटे बाद खुलेगा राज

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV POLICE

फर्रुखाबाद: नगर निकाय के मतदान के पांचवे दिन 1 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी| जिसके लिये अब कुछ ही घंटो के बाद ही प्रत्याशियों की किस्मत का ताला खुलेगा| जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया|
जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह ने कायमगंज की पितौरा स्थित आदर्श इंटर कालेज का निरीक्षण किया| उन्होंने शौचालय,की साफ़ सफाई के निर्देश दिये| इसके साथ ही मतगणना स्थल पर पड़े ईंट-पत्थर हटाने के निर्देश दिये| हर कक्ष में दो सीसी टीवी कैमरे लगाये जाने के साथ ही साथ पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त करने के लिये भी कहा|
इसके साथ ही फतेहगढ़ के जीजीआईसी में भी तैयारी अंतिम चरण में है| कुल 46 सीसीटीवी निगरानी के लिये लगाये गये है| यंहा कमालगंज,मोहम्मदाबाद व फर्रुखाबाद नगर निकाय चुनाव के परिणाम आयेगे|