करवाचौथ:चांद सी सुंदर दिखने को ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:करवाचौथ के मद्देनजर नगर के ब्यूटी पार्लर पर भीड़ शुरू हो गई है। चांद सी सुंदर दिखने के लिए महिलाएं बुकिंग करा रही हैं। मेंहदी टैटू से लेकर साड़ी की मैचिंग के हिसाब से ज्वेलरी की खरीदारी कर रही है।कई महिलाएं व्रत के चलते ब्यूटी पार्लर नहीं जाना चाहती हैं। ऐसे में वे ब्यूटीशियन को घर पर ही बुला रही हैं। महिलाएं मेंहदी और फेशियल की डिमांड कर रही हैं। वैक्सिंग फेशियल, कटिंग, पेडी क्योर, मैनी क्योर, आइब्रो सेट कराने के लिए ब्यूटी पार्लर में भीड़ अभी से जुटने लगी है।बता दें कि करवाचौथ 27 अक्टूबर को है।
वेटिंग से बचने के लिए महिलाएं एडवांस बुकिंग करा रही हैं। 500 से 5000 रुपये तक का पैकेज दिया जा रहा है। इसमें महिलाओं की जरूरत के अनुसार मेकअप करने की जानकारी दी जा रही है। हेयर कटिंग आदि का काम पहले ही कर लिया जा रहा है ताकि करवा चौथ के दिन ज्यादा समय न लगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों ब्यूटीशियन और मेंहदी लगाने वालों की डिमांड बढ़ गई है। शहर में सर्वाधिक भीड़ रेलवे रोड स्थित महालक्ष्मी व्यूटी पार्लर पर देखने को मिली| महालक्ष्मी व्यूटी पार्लर की संचालिका मंजू मिश्रा ने बताया की करवाचौथ के चलते महिलाओं की अधिक भीड़ है| उनके यंहा हर तरह के मेकअप की व्यवस्था है| आवास विकास के लकी व्यूटी पार्लर की संचालिका सीमा गुप्ता ने बताया की करवाचौथ के लिये मेकअप से लेकर तैयार होने तक की बुकिंग हो रही है| महिलाएं व्यूटी पार्लर से सजना जादा पसंद कर रही है|
मेहंदी का रेट हुआ दुगुना
इस महाव्रत में मेहंदी का खासा महत्व होता है। इसलिए शहर के प्रमुख बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए देर रात तक भीड़ दिखी। पार्लरों में महिलाओं ने पिया के नाम की मेहंदी रचवाई। अरबिक मेहंदी, डिजाइनर मेहंदी, दुल्हन मेहंदी, पाकिस्तानी मेहंदी, स्ट्रेट मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग भी खूब हुई। मेहंदी लगाने वाले दुकानदारों ने बताया कि हमलोग घर जाकर मेहंदी लगाने की बुकिंग ले रहे हैं। फुल लेंथ, हाफ मेहंदी, स्ट्रेट डिजाइन मेहंदी,अरबिक मेहंदी की डिमांड सबसे अधिक है। बाजार में मेहंदी लगवाने की कीमत 100 रुपये रही तो वहीं घर जाकर मेहंदी लगाने की कीमत 300-500 रुपये तक रही। महिलाएं करवा तो कहीं पूजन-श्रृंगार की सामग्री की खरीदारी करती दिखीं।