करंट लगने से युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) : प्लग में चार्जर लगा रहे युवक को करंट लगने से मौत हो गयी | युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।

थाना क्षेत्र के गांव परम नगर निवासी 32 वषीय सोनू यादव पुत्र महेंन्द्र के मोबाइल की बैटी खत्म होने पर वह चार्जर प्लग में लगा रहा था| तभी अचानक उसे जोरदार करंट लग गया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे गम्भीर हालत में शुकुरुल्लापुर चिकित्सक उपचार के लिये ले गये| लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया| पत्नी नीलम रो-रोकर बेहाल हो गयी।