कब्र खोंदने के विवाद में भाजपा नेता की तहसीलदार से नोकझोंक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

CO, THSILDAR, AJIT SINGHBLBIR SINGH KANUN GOफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम याकुतगंज में भाजपा नेता के साथ तहसीलदार का जमकर विवाद हुआ| जिसके बाद भाजपा नेता मौके से चले गये| और मौके पर मौजूद अधिकारियो ने भूमि की पैमाइश कराकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया|

गाँव के कुंदननगला मार्ग पर डाकघर वाली गली निवासी नंदराम दुबे पुत्र कनौजी लाल दुबे का खेत है| उसके पास में ही गाँव के ही फारुख पुत्र सज्जाक हुसैन का भी खेत है| बीते दिन फारुख की 75 वर्षीय माँ नबासी बेगम की मौत हो गयी थी| जिसके शव को दफनाने के लिये फारुख अपने परिजनों के साथ खेत पर पंहुचे और कब्र खोदना शूरू कर दिया| जिस पर नंदराम ने इसका विरोध कर दिया| स्थित तनाव पूर्ण हो गयी| मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रभात अवस्थी मौके पर पंहुचे| तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी के नंदराम से गालीगलौज कर दिया जिस पर प्रभात अवस्थी ने विरोध कर दिया| तो तहसीलदार के साथ उनकी नोकझोंक हो गयी| बाद में प्रभात मौके से चले गये|

तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी ने कानूनगो बलवीर सिंह यादव को भी बुलाकर मौके पर पैमाइश कराई| जिसके बाद काफी जगह फारुख के खेत में नंदराम की निकली| लेकिन जिस जगह पर फारुख अपनी माँ की कब्र खोद रहे थे वह जगह फारुख की ही निकली| अधिकारियो ने मौके पर ही दोनों पक्षों को गले लगवाकर गिले शिकबे दूर कराये |
तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी ने बताया की दोनों को साथ ले कर पैमाइश कराई गयी लेकिन जिस जगह पर कब्र खोदी जा रही थी वह जगह फारुख की ही निकली| सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल अजीत सिंह भी मौके पर पंहुचे|