कन्नौज से अपहरण कर लाया गया व्यापारी बरामद

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)बीते शनिवार को जनपद कन्नौज से अपहरण कर लाये गये आईसक्रीम व्यापारी को पुलिस ने बरामद कर लिया| घटना के सम्बन्ध में व्यापारी के परिजनों को सूचना दी गयी|
जनपद कन्नौज के कुसुपुर निवासी अब्दुल जब्बर पुत्र अब्दुल सत्तर ने बताया की उसका मुम्बई में आईस्क्रीम का बड़ा कारोबार है| बीते शनिवार को वह अपने घर रहा था| तभी कार सबार चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और कार में डाल लिया| बदमाशों उसके हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था| बदमाश उसे दो दिन तक कर में ही लेकर घूमते रहे| इसके बाद उसे किसी कमरें में बंद रखा| अब्दुल जब्बर ने बताया कि बदमाश उसके घर का नम्बर मांग रहे थे|
बीती रात बदमाश उसे लेकर थाना राजेपुर के ग्राम गाँधी के निकट हाई-वे पर पंहुचे| जंहा बदमाश गाडी से बाहर खड़े| उसी दौरान अब्दुल जब्बर ने अपने हाथ किसी तरह खोल लिए और भाग खड़ा हुआ| भागकर वह बीती देर रात लगभग 3 बजे ग्राम गाँधी में पंहुचा| जंहा उसने ग्रामीणों को पूरा मामला बताया| ग्रामीणों ने डायल 100 को फोन किया| जिसके बाद डायल 100 मौके पर आ गयी| उसे थाने पंहुचाया| थाना पुलिस ने कन्नौज पुलिस को सूचना दी| कन्नौज में अब्दुल जब्बर की रिपोर्ट दर्ज है| प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है| कन्नौज पुलिए को सूचना दी गयी है|