कटान से राहत ना मिली तो सामूहिक आत्मदाह करेंगे ग्रामीण!

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: तहसील अमृतपुर के ग्राम हरसिंगपुर कायस्थ में गंगा का कटान पूरे सबाब पर है| गाँव में त्राहि-त्राहि मंची है| इसके बाद भी कोई राहत जिला प्रशासन से ना मिलने पर ग्रामीणों ने सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी के साथ ही सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| गाँव में ना ही बिजली बची है और ना ही सड़क के नाम पर एक ईंट| पूरा गाँव देखकर लगता है की यह आजादी के पहले का भारत है|
हरसिंगपुर कायस्थ में वर्तमान में लगभग 2000 बीघा भूमि गंगा में चली| वही सैकड़ो बीघा केले व गन्ने की फसल जल मग्न हो गयी है | जिससे स्थानीय ग्रामीणों को दिनों-दिनों खतरा बढ़ रहा है| गंगा लगभग डेढ़ किलोमीटर उत्तर दिशा की तरफ कटान कर पंहुच गयी है| इस सम्बन्ध में ग्रामीण हेतराम, आशाराम, जगदीश, नेकराम, धनपाल, विष्णु दयाल, राधा देवी, विश्राम सिंह आदि ने बताया की कटान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आदि से भी शिकायत की| लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नही हुई| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है|
रविवार को सर्वोदय मंडल के लक्ष्मण सिंह अपने साथियों के साथ हरसिंगपुर कायस्थ पंहुचे| उन्होंने ग्रामीणों से बात की|
लक्ष्मण सिंह ने बताया की यदि मंगलवार तक राहत कार्य नही दिया गया तो सभी ग्रामीण कलेक्ट्रेट में अनशन करेंगे और यदि इसके बाद भी कार्यवाही नही हुई तो सामूहिक आत्मदाह किया जायेगा|
एसडीएम अमृतपुर ईशान प्रताप सिंह ने बताया की उन्होंने पूरे मामले को शासन को अवगत करा दिया है| सिचाई विभाग को भी जल्द राहत देने के निर्देश दिये गये है| उन्होंने बताया की वह अवकाश पर है| सोमवार शाम तक आयेगें|