कच्ची शराब में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा के पूर्व प्रधान रामरक्षपाल को पुलिस ने कच्ची शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| पुलिस इन दिनों आगामी मतगणना और होली को लेकर सक्रिय है|

पुलिस ने पूर्व प्रधान को थाना क्षेत्र ककी सीमा पर काली नदी पुल के निकट से पांच लीटर कच्ची शराब में गिरफ्तार कर लिया| पुलिस का कहना है की आरोपी पूर्व प्रधान नशे का भी आदी है| वह कच्ची शराब का बेचने का धंधा करता है|

पति व देवर पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी महिला सरोजा देवी पत्नी मनोज सिंह ने पति से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| जिसके चलते सरोजा के पिता देवराज सिंह निवासी आलमपुर नरहई हुसैनगंज फतेहपुर ने सरोज के पति मनोज सिंह व देवर प्रदीप सिंह पर उसे आत्महत्या के लिये प्रेरित करने में( धारा (306) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|