कई जगह तकनीकी खराबी से मतदान में हुई देरी!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होना था लेकिन जिले में कई जगह ईबीएम आदि की गडबडी के चलते कई जगह बिलम्ब से मतदान शुरू हो सका| जिला प्रशासन पूरी मुतैदी से मतदाताओं को समस्या ना होने देनें का प्रयास कर रहा है|
सुबह नगर के ग्राम चाँदपुर में बूथसंख्या 96 व 97 पर मशीन की खराबी से बिलम्ब से मतदान शुरू हुआ|लिंजीगंज के बूथ संख्या 86 व 87 पर भी मशीन खराब होने की खबर मिली| सदर विधान सभा के ही बूथ संख्या 159 पर भी मतदान 7:30 तक शुरू नही हो सका| चीनीग्राम बूथ की वोटिंग 7:20 पर शुरू हो सकी|
जिला जेल फतेहगढ़ बूथ संख्या 138 पर भी तकरीबन 7:30 तक मतदान शुरू नही कराया जा सका| यंहा ईबीएम की गडबडी बतायी जा रही है| वही बुढनामऊ गाँव के बूथ संख्या 360 पर मशीन खराब नही की जानकारी मिली|यंहा भी बिलम्ब से मतदान शुरू हुआ|राजेपुर के ग्राम हरिहरपुर में मतदान लगभग मिनट बिलम्ब से शुरू हो सका| वही राजेपुर के ही हमीरपुर सोमबंशी में भी ईबीएम मशीन सुबह लगभग 7:40 तक खराब रही|कम्पिल के पहाड़पुर में भी ईबीएम में कमी के चलते मतदान में बिलम्ब हुआ|सतनपुर के बूथ पर मशीन की खराबी से बिलम्ब हुआ| कई जगह से ईबीएम आदि की गडबडी की खबरें आ रही है| तेज धूप के बाद भी लोगों का उत्साह देखने लायक है| शमसाबाद के काशीमपुर तराई में बूथ संख्या 343 में भी 40 मिनट बिलम्ब से मतदान शुरू किया गया|

Comments are closed.