कंबल के लिए डीएम को महिलाओं ने घेरा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सदर तहसील दिवस पर कंबल मिलने की आस में पंहुची महिलायों को जब पता चला की कंबल का वितरण नही किया जायेगा| यह जानकर उन्होंने जिलाधिकारी को घेर लिया| जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया जिसके बाद महिलायें वापस हुई|

मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने फरियादियों की शिकायते सुनी| कुल 155 शिकायतें आई जिनमे से 28 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया| वही कम्बल वितरण की अफवाह सुन सैकड़ो महिलाये तहसील परिसर पहुच गयी| जो अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आयी और घंटो इन्जार किया| जब उन्हें पता चला कि कम्बल नही किया जायेगा|

तो उन्होंने अन्त में जिलाधिकारी मोनिका रानी को घेर लिया डीएम के आश्वासन पर महिलाये शांत हुई| तहसील सभागार में हंगामा कर रहे एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया| तहसील सदर के राजस्व संग्रह अमीन अपनी मांगों को लेकर कार्य वहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे| तहसील दीवार में एसपी मृगेंद्र सिंह, सीडीओ अपूर्वा दुबे आदि रहे|