कंपिल कांड के पत्थरबाजो को तलाश रही पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीते दिन कोटेदार राधेश्याम की मौत के बाद धार्मिक स्थल कंपिल अचानक घंटा-घड़ियालो की आवाज की जगह गोलियों व पत्थरबाजी की आबाज गूंज गया| पूरा जिला दहल गया| पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कौन संदिग्ध लोग थे जिन्होंने घटना को यंहा तक पंहुचा दिया| पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है| वही गुरुवार को सुबह से ही पीएसी बल तैनात कर दिया गया है|
गुरुवार को कंपिल फिर शांत व सामान्य हो गया| बाजार समय पर खुला और रहागीर भी बिना डर-भय के सड़को पर से गुजरे| सुबह ही एसडीएम कायमगंज बृज किशोर दुबे, सीओ नरेश कुमार, तहसीलदार गजेन्द्र सिंह थाने पंहुचे और हाल-चाल पता किये| वही किसी विवाद को देखते हुये पीएसी बल भी तैनात कर दिया गया| उधर मृतक कोटेदार राधेश्याम के शव को पुलिस सुरक्षा में अटैना घाट ले जाया गया जंहा सैकड़ो की भीड़ में बीच उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया|

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उन लोगो को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है| जिन लोगो ने पत्थर बाजी को हवा दी और पुलिस पर पत्थर चलाये| जिससे हालत बेकाबू हुये| लेकिन पुलिस ने जिस तरह से आक्रोशित भीड़ को नियंत्रण में करने का प्रयास किया उस पर भी सबाल खडे होते है| सीओ कायमगंज ने बताया कि अभी जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|