एमडीएम घपले में फंस सकते है क्रिश्चियन कालेज के प्रधानाचार्य!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: नगर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज में निरीक्षण के दौरान नगर शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने अखिलेखो और उपास्थिति में घपला पकड़ा है| जिसमे उनके ऊपर लाखो के गबन पर कार्यवाही की तलवार लटक गयी है| नगर शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य से कई अभिलेख पेश करने का नोटिस भी जारी किया है|

नगर शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने शनिवार को कालेज पंहुच कर उपस्थिति चेक की| तो उन्हें जनवरी माह में कक्षा 6 में कुल 6 छात्र, सात में 21 छात्र और आठ में कुल 22 छात्र ही पंजीकृत ही मिले| जबकि उनका कहना है की विधालय के प्रधानाचार्य ने कुल 129 छात्र पंजीकृत बताये थे| कालेज में एक संस्था के माध्यम से मध्यान्ह भोजन बनवाया जा रहा है| जबकि किसी निजी संस्था के माध्यम से एमडीएम बनाये जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गयी थी| इसके बाद भी निजी संस्था के द्वारा भोजन अभी भी बनाया जा रहा है| वर्ष 2014 में कालेज ने 137 छात्रों की डिमांड भेजी थी| जिसमे से केबल 67 छात्रों को उसका लाभ मिला| 2015 में 100 छात्रों की डिमांड भेजी थी| लेकिन 50 को ही लाभ मिल सका| वर्ष जनवरी 2017 में भी 100 की डिमांड भेजी गयी | जबकि उपस्थिति रजिस्टर में केबल 49 छात्र ही पंजीकृत है|

निरीक्षण के बाद नगर शिक्षा अधिकारी ने कालेज के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया है| जिसमे कहा गया की कालेज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्य योजनाओ के सत्यापन हेतु निरीक्षण किया गया| विधालय में संचालित एमडीएम, यूनिफार्म वितरण, निशुल्क पुस्तक वितरण से सम्बंधित अभिलेख मांगे गये लेकिन मौके पर अपर्याप्त अभिलेख मिले| सुमित वर्मा ने नोटिस के माध्यम से एमडीएम रजिस्टर वर्ष 2011 से, एमडीएम की कैश बुक, रसोईया चयन व मानदेय रजिस्टर, यूनिफार्म वितरण हेतु कार्यवाही रजिस्टर, ड्रेस वितरण की कैश बुक और गार्ड फाइल, निशुल्क पुस्तक वितरण रजिस्टर और समस्त पास बुक बीएसए कार्यालय में तलब की है|

नगर शिक्षा अधिकारी का कहना है कि अभिलेखो में प्रारम्भिक जाँच में गड़बड़ी का पता चला है| अभी जाँच जारी है| जाँच में गबन मिलने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा| कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने बीते तीन वर्ष पूर्व ही अधिकारीयों से कहा था|की किसी संस्था के माध्यम से भोजन बंद करा दे लेकिन नही किया गया| उपस्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि विधालय में शिक्षक गुटबाजी के शिकार है| इस लिये वह ठीक से काम नही करते| और उपस्थिति में गडबडी हो जाती है| इस दौरान एनपीआरसी आलोक कुमार, कृपा शंकर, रमन मिश्रा आदि मौजूद रहे|